लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, जवानों से कहा- गर्व से चौड़ा हो जाता हूं, विश्व में जहां जाता हूं आपकी ही तारीफ होती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2018 12:31 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ उत्तराखंड केदारनाथ में दिवाली मनाने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने देश वासियों को इससे पहले ट्वीट कर दिवाली की बधाई दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ उत्तराखंड केदारनाथ में दिवाली मनाने पहुंचे हैं। दिवाली के दिन 7 नवम्बर की सुबह ही पीएम मोदी देहरादून पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने देश वासियों को इससे पहले ट्वीट कर दिवाली की बधाई दी।  प्रधानमंत्री यहां बुधवार (दिवाली के दिन) को केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे।

पीएम मोदी ने लिखा, ''दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।''

केदारनाथ में पीएम मोदी की दिवाली Live update

- पीएम मोदी उत्तराखंड से निकल गए हैं। 

- पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, रक्षा के क्षेत्र में हमारे देश में उन्नति का कार्य हो रहा है। विश्व में मैं जब किसी से मिलता हूं तो वे सबसे पहले हमारी सेना यानी आपकी तारीफ करते हैं और मैं गर्व के साथ चौड़ा हो जाता हूं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत माता की जय और वंदे मातरम पर नारे लगाए।

- पीएम मोदी ने कहा- देश के सेना के जवान लोगों में सुरक्षा और निडरता का भाव पैदा करती है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में काम के लिए दुनिया-भर में भारतीय सेना की काफी प्रशंसा की जाती है। 

 

- दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, दिवाली के इस पर्व में मैं बहुत खुश होता हूं, भारत देश का कोई शायद ही ऐसा कोना होगा जहां दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया जाता है। 

- हर्षिल बॉर्डर पर पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। जिसकी तस्वीर पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी की है। 

- केदारनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी वहां के स्थानिय निवासियों से मिलते हुए। 

बीजेपी ने अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी की केदारनाथ मंदिर में की पूजा की तस्वीरें शेयर की है।

-

- तस्वीरों में देखें पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में पूजा करते हुए। 

- केदारनाथ मंदिर के अंदर पूजा करते पीएम मोदी

 

-  हर्षिल बॉर्डर पर जवानों से मिलकर पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए हैं। (यहां देखें पीएम मोदी को लाइव केदारनाथ मंदिर में पूजा करते।)

- पीएम मोदी ने कहा- इतने बर्फीले इलाके में भी अपने कर्तव्य के प्रति आपकी निष्ठा ही देश की शक्ति है जिससे 125 करोड़ भारतवासियों का भविष्य और उनके सपने सुरक्षित रहते हैं। 

- पीएम मोदी ने कहा, भारत रक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को हासिल कर रहा है। 

- पीएम मोदी ने यहां  पूर्व-सैनिकों के कल्याण के लिए स्थापित की गई कई योजनाओं का जिक्र किया जिसमें वन रैंक वन पेंशन शामिल है। 

- पीएम मोदी ने कहा भारतीय सैन्य बल की संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों से लेकर अपने अन्य कार्यों के लिए तारीफ की जाती है।

- उत्तराखंड के हर्षिल बॉर्डर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

- केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी।

- देहरादून पहुंचे पीएम मोदी 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेदारनाथदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर