लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी बचत दान करने वाले पूर्व विधायक को किया फोन, कही ये बात

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:39 IST

थुम्मर 17 अप्रैल को जूनागढ़ जिला कलेक्टर के कार्यालय गए और राज्य सरकार को 51,000 रुपये का चेक सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बातचीत में, मोदी ने जिक्र किया कि वह एक बार गुजरात में जूनागढ़ जिले के बिलखा शहर में थुम्मर के घर गए थे।प्रधानमंत्री ने थुम्मर के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की जो अब ठीक से सुन नहीं पाते हैं।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के पूर्व विधायक 99 वर्षीय रत्नाभाई थुम्मर को फोन किया और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के वास्ते अपनी बचत राशि दान करने के लिए उनकी सराहना की। उनकी बातचीत करीब तीन मिनट तक चली।

अपनी बातचीत में, मोदी ने जिक्र किया कि वह एक बार गुजरात में जूनागढ़ जिले के बिलखा शहर में थुम्मर के घर गए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने थुम्मर से कहा, "मैंने आपको उस (दान) के लिए फोन किया है। आप इस उम्र में अच्छा काम कर रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।"

मोदी ने थुम्मर से पूछा कि क्या वह उन्हें याद आते हैं, इस पर थुम्मर ने हां में जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने थुम्मर के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की जो अब ठीक से सुन नहीं पाते हैं। एक रिश्तेदार के अनुसार थुम्मर ने मोदी को पूरी ताकत से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की सलाह दी।

थुम्मर 17 अप्रैल को जूनागढ़ जिला कलेक्टर के कार्यालय गए और राज्य सरकार को 51,000 रुपये का चेक सौंपा। वह 1975-1980 के दौरान विधायक थे। कहा जाता है कि उस समय उन्होंने विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन नहीं लिया था। थुम्मर वह पेंशन भी नहीं लेते जिसके वह पूर्व विधायक के तौर पर हकदार हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर