लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में बोले पीएम मोदी- इसके जैसे पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2023 13:13 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के डायमंड जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सीबीआई न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि सीबीआई ने आम नागरिक को उम्मीद और ताकत दी है।उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसे पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के डायमंड जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सीबीआई ने आम नागरिक को उम्मीद और ताकत दी है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सीबीआई न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसे पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "बैंक धोखाधड़ी से लेकर वन्य जीवन संबंधी धोखाधड़ी तक सीबीआई का कार्यक्षेत्र कई गुना बढ़ गया है लेकिन सीबीआई की मुख्य जिम्मेदारी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था...2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, काले धन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया।"

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा, "मुझे पता है कि जिन लोगों के खिलाफ आप कार्रवाई कर रहे हैं, वे बहुत शक्तिशाली हैं, वे वर्षों से सरकार और व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं. आज भी कुछ राज्यों में वे सत्ता में हैं, लेकिन आपको (सीबीआई) अपने काम पर ध्यान देना है, किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया