लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने चेताया, कहा- अगर वो गोली मारेंगे, तो हम गोला मारेंगे

By भाषा | Updated: May 1, 2019 22:41 IST

'अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे... ये होती है दमदार सरकार। ये दम तब आता है जब दिल और दिमाग सिर्फ भारत के लिए सोचता है, सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए सोचता है।'

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा की रीति नीति स्पष्ट है और देश को जहां से भी खतरा होगा, वहां पर घुसकर मारेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा,' अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे।' मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पूरे विश्व को भारत की शक्ति का अहसास हुआ है।

प्रधानमंत्री बुधवार रात मनसरोवर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में मोदी ने मसूद अजहर, आतंकवाद, एयर स्ट्राइक व सर्जिक्ल स्ट्राइक जैसे शब्दों को लेकर हुंकार भरी। प्रधानमंत्री ने एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आज वीरों की भूमि पर आया हूं। मैं देश के वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं का आशीर्वाद लेकर कहना चाहता हूं कि देश को जहां से भी खतरा होगा, वहां पर घुसकर मारेंगे।'

उन्होंने कहा, 'अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे... ये होती है दमदार सरकार। ये दम तब आता है जब दिल और दिमाग सिर्फ भारत के लिए सोचता है, सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए सोचता है।' कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा,'कांग्रेस सरकारों का रवैया देश में आतंकवादी हमलों के समय कैसा रहा है वह भी भूलना नहीं चाहिए। देश में इतने धमाके हुए.. जयपुर में भी आतंकियों ने सीरियल बलास्ट करके दहला दिया। तब कांग्रेस ने कोई सख्ती दिखाई थी क्या? कांग्रेस की सरकार हिम्मत नहीं दिखा पाती थी, लेकिन देश की सुरक्षा को लेकर हमारी नीति रीति साफ है और देश को चौकीदार पर भरोसा है।'

मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पूरे विश्व को भारत की शक्ति का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा, 'इसके साथ पाकिस्तान में भी एक छोटा समूह जो सच्चे अर्थ में पाकिस्तान का उज्ज्वल भविष्य चाहता है वो भी अब खुलकर आतंकवाद के खिलाफ बोलने लगा है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब