लाइव न्यूज़ :

'छत्तीसगढ़ को फिर से हिंसा के भयानक दौर में धकेलने की चल रही साजिश, नक्सलियों का हौसला बढ़ाने में जुटी कांग्रेस' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2019 15:02 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे पहले जब मैं यहां (कोरबा) आया था तब मैंने कांग्रेस के नेताओं के बयान की तरफ आप लोगों का ध्यान दिलाया था। तब नक्सलियों को क्रांतिकारी कहने का दौर कांग्रेस में चल पड़ा था। नक्सली हमले कांग्रेस द्वारा नक्सलियों के हौसला बढ़ाया जाने से हो रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस के ढकोसला पत्र से भी नक्सलियों का मनोबल बढ़ रहा है। कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर उसकी सरकार बनी तो वो राष्ट्रद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले जब मैं यहां (कोरबा) आया था तब मैंने कांग्रेस के नेताओं के बयान की तरफ आप लोगों का ध्यान दिलाया था। तब नक्सलियों को क्रांतिकारी कहने का दौर कांग्रेस में चल पड़ा था। नक्सली हमले कांग्रेस द्वारा नक्सलियों के हौसला बढ़ाया जाने से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को फिर से हिंसा के भयानक दौर में धकेलने की साजिश चल रही है। नक्सलियों और माओवादियों के इन समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

पीएम ने कहा कि कांग्रेस का पंजा सिर्फ नक्सलियों के साथ ही नहीं बल्कि उन लोगों के साथ भी है जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के, भारत के लाखों जवान जम्मू कश्मीर को आतंक की गहरी साजिशों से बचाने में जुटे हैं लेकिन कांग्रेस का पंजा उनको भी कमजोर करना चाहता है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बरसों पहले जमीन से इतना कट चुकी है, कि उसे देश के लोगों की भावनाएं, देश के लोगों की जरूरतें समझ ही नहीं आती। एक परिवार की गुलामी, उस परिवार का हुक्म मानना ही कांग्रेस की सच्चाई है। लोगों के साथ विश्वासघात करने में, उन्हें धोखा देने में कांग्रेस को दशकों का अनुभव है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न नीयत साफ रही है और न ही नीतियां। एक बार मजबूर सरकार बन गई तो ये लोग फिर कोयला खानों की बंदरबांट करेंगे। एक तरफ कांग्रेस आपसे सुविधाएं छीनने की बात कर रही है, वहीं भाजपा ने अपनी योजनाओं को विस्तार देने का संकल्प लिया है।     

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"