लाइव न्यूज़ :

'डॉक्टरों को किया गया परेशान तो लिया जाएगा एक्शन', सख्त लहजे में PM मोदी की अपील

By स्वाति सिंह | Updated: March 25, 2020 18:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने इस दौरान हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से जुड़ी सही और सटीक जानकारी के लिए सरकार ने WhatsApp के साथ मिलकर एक हेल्पडेस्क भी बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच वाराणसी के लोगों से बात कर रहे हैं पीएम मोदीभारत में अब तक कोरोना वायरस के 562 मामले आ चुके हैं

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से जंग के ऐलान के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए बात की। ईद दौरान पीएम मोदी ने कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था। अब कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है। वहीं, पीएम मोदी ने लोगो से डाक्टर्स की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'अस्पतालों में लोग 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। कई जगह अस्पतालो में, हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को 2-3 घंटे से ज्यादा सोने को नहीं मिल रहा। ऐसे कितने लोग हैं जो मदद के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं'।' 

पीएम मोदी ने कहा, 'अस्पताल में काम करने वाले, पुलिसकर्मी, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले, हमारे मीडियाकर्मी इन सभी का हमें हौसला बढ़ाना चाहिए। कुछ स्थानों से ऐसी घटनाओं की जानकारी भी मिली है, जिससे हृदय को चोट पहुंची है। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि कहीं आपको डॉक्टर, नर्स या मेडिकल स्टाफ के साथ कोई बुरा बर्ताव होता दिख रहा हो तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं कि आप गलत कर रहे हैं।मैंने गृह मंत्रालय और डीजीपी को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है जो डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पेशेवरों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं जो इस महत्वपूर्ण समय में हमारी सेवा कर रहे हैं'।

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए कहा, 'आप जानते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं। उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है। आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलपुत्री के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है।'

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषित कर दिया, जोकि मंगलवार आधी रात से लागू हो गया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस है और वह दूसरी बार इसी क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे हैं।  

प्रधानमंत्री ने बीते दिन कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया। बीमारी के फैलने के डर से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही 31 मार्च तक बंद की घोषणा कर रेल, सड़क और हवाई यातायात को स्थगित कर दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को देशभर में पहुंचाने के लिए माल की ढुलाई जारी रहेगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं