लाइव न्यूज़ :

रामलीला मैदान रैली Highlights: पीएम मोदी ने कहा- सीएए और एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं, ये देश आपका है, शांति बनाए रखें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 22, 2019 15:21 IST

PM Modi Ramleela Maidan Rally Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।इस रैली को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन की शरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले समर्थन करने वाले नेताओं के पेट में अब दर्द होने लगा है। पीएम मोदी के भाषण की सभी बड़ी बातें...

22 Dec, 19 03:18 PM

पीएम मोदी ने कहा

वोट बैंक की राजनीति करने वाले और खुद को भारत का भाग्य विधाता मानने वाले, आज जब देश की जनता द्वारा नकार दिए गए हैं, तो इन्होंने अपना पुराना हथियार निकाल लिया है- बांटो, भेद करो और राजनीति का उल्लू सीधा करो: मोदी

22 Dec, 19 03:17 PM

अफगानिस्तान हो या फिलिस्तीन, सऊदी अरब हो या UAE, मालदीव हो या बहरीन - इन सब देशों ने भारत को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। भारत की संस्कृति के साथ अपने रिश्ते को और प्रगाढ़ करने की कोशिश की है: पीएम मोदी

22 Dec, 19 03:01 PM

पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा...

महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है। ये रियायत तब की भारत की सरकार के वादे के मुताबिक है।

22 Dec, 19 03:00 PM

मैं दलित राजनीति करने का दावा करने वालों से भी पूछना चाहता हूं कि आप इतने वर्षों से चुप क्यों थे, आपको इन दलितों की तकलीफ कभी क्यों नहीं दिखाई दी

22 Dec, 19 03:00 PM

पीएम मोदी ने रेखांकित किया रिफ्यूजियों का दर्द

रिफ्यूजी का जीवन क्या होता है, बिना कसूर के अपने घरों से निकाल देने का दर्द क्या होता है, ये दिल्ली से बेहतर कौन समझ सकता है। यहां का कोई कोना ऐसा नहीं है, जहां बंटवारे के बाद किसी ऱिफ्यूजी का और बंटवारे से अल्पसंख्यक बने भारतीय का आंसू ना गिरा हो।

22 Dec, 19 02:54 PM

नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' को संबोधित करेंगे।

22 Dec, 19 01:49 PM

22 Dec, 19 01:49 PM

22 Dec, 19 01:47 PM

पीएम मोदी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की

22 Dec, 19 01:37 PM

रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में रैली को करेंगे संबोधित

22 Dec, 19 12:53 PM

नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' को संबोधित करेंगे।

22 Dec, 19 12:22 PM

नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' को संबोधित करेंगे।

22 Dec, 19 11:57 AM

थोड़ी देर में आभार रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

22 Dec, 19 09:40 AM

सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती

पार्टी ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती है। चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

22 Dec, 19 09:26 AM

11 बजे रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

22 Dec, 19 09:25 AM

मोदी की रैली से ये रास्ते होंगे प्रभावित

पीएम मोदी की रैली वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 2-3 बजे के बीच मिंटो रोड, कनॉट प्लेस, डीडीयू मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, राजघाट, रिंग रोड, आईटीओ, कोटला रोड, रंजीत सिंह मार्ग, बाराखंभा रोड, विवेकानंद मार्ग और कमला मार्केट से पहाड़गंज के बीच ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?