लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने इमरान मसूद पर कसा तंज, कहा- यहां बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और शहजादे के बड़े ख़ास हैं

By विकास कुमार | Updated: April 5, 2019 15:20 IST

2014 लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद ने नरेन्द्र मोदी को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था. इमरान मसूद ने कहा था कि सहारनपुर में मोदी की नहीं चलेगी और क्योंकि यहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, कूल आबादी की 40 प्रतिशत है.पीएम मोदी ने कहा कि वो बोटी-बोटी करते हैं और हम बेटी-बेटी करके उनका सम्मान बढ़ाते हैं. इमरान मसूद ने साम्प्रदायिक भाषण भी दिया था जिसके कारण 14 दिनों की जेल भी हुई थी.

पीएम मोदी ने सहारनपुर की अपनी रैली में इमरान मसूद पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और शहजादे(राहुल गांधी) के बहुत ख़ास हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो बोटी-बोटी करते हैं और हम बेटी-बेटी करके उनका सम्मान बढ़ाते हैं. 

बता दें कि इमरान मसूद सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद ने नरेन्द्र मोदी को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था. इमरान मसूद ने कहा था कि सहारनपुर में मोदी की नहीं चलेगी और क्योंकि यहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं. यह गुजरात नहीं है, यहां अगर मोदी आया तो बोटी-बोटी कर देंगे. इसके अलावा इमरान मसूद ने साम्प्रदायिक भाषण भी दिया था जिसके कारण उसे 14 दिनों की जेल भी हुई थी. 

इमरान मसूद के इस बयान के कारण कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई थी. पीएम मोदी ने उस बयान को एक बार फिर से उठा कर 2014 के माहौल को भुनाने की कोशिश की है. 2014 में इमरान मसूद 65 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे. 

इमरान मसूद का नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जोड़कर नरेन्द्र मोदी एक तीर से दो शिकार करना चाह रहे हैं. 

सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम बहुसंख्यक हैं और कूल आबादी की 40 प्रतिशत है. बीजेपी के लिए यह सीट इस बार चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. 

पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ की रैली भी यहां हुई थी और उन्होंने इमरान मसूद को मसूद अजहर का दामाद बताया था. उनके इस बयान की काफी तीखी आलोचना हुई थी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसहारनपुरराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर