लाइव न्यूज़ :

PM Modi Speech in Ranchi: 100 दिन में देखा दमदार सरकार का ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 14:01 IST

रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित समारोह में मोदी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना एवं एकलव्य मॉडल विद्यालय का शुभारंभ किया। जानें उनके भाषण की बड़ी बातें...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रांची की अपनी एक दिवसीय यात्रा में झारखंड के नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। झारखंड राज्य के निर्माण के 19 वर्ष बाद प्रधानमंत्री ने राज्य को 465 करोड़ रुपये की लागत से बनी नयी विधानसभा दी। इसके बाद प्रभात तारा मैदान में आयोजित समारोह में मोदी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना एवं एकलव्य मॉडल विद्यालय का शुभारंभ किया। जानें उनके भाषण की बड़ी बातें...

- नई सरकार बनने के बाद जिन कुछ राज्यों में मुझे सबसे पहले जाने का अवसर मिला, उनमें से झारखंड भी है। यही प्रभात तारा मैदान था, सुबह का समय और हम सभी योग कर रहे थे और बारिश भी हमें आशीर्वाद दे रही थी। यही वो मैदान है जिससे आयुष्मान भारत योजना शुरु हुई थी।

- आज झारखंड की पहचान में एक और बात जोड़ने का मुझे सौभाग्य मिला है। आपके झारखंड की एक नई पहचान बनने जा रही है कि ये वो राज्य है जो गरीबों और आदिवासियों के हितों की बड़ी योजनाओं का लॉन्चिंग पैड है।

- आज पूरे देश के करोड़ों किसानों के लिए पेंशन सुनिश्चित करने वाली 'प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना' की शुरुआत भी भगवान बिरसा मुंडा की इस महान धरती से हो रही है। देश के करोड़ों व्यापारियों और स्व-रोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की शुरुआत भी यहीं से हो रही है।

- आज मुझे साहिबगंज मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करने का भी अवसर मिला है। ये सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प दे रहा है।

- ये जल मार्ग झारखण्ड को पूरे देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी जोड़ेगा। इस टर्मिनल से यहां के आदिवासी भाई-बहनों को, किसानों को अपने उत्पाद अब पूरे देश के बाज़ारों में और आसानी से पहुँच पाएंगे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीरांची
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो