लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने कहा- 'इस सरकार का सूर्यास्त हो गया पर हमारे काम से जिंदगियां रोशन रहेंगी'

By भाषा | Updated: May 24, 2019 23:42 IST

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रहा है और मोदी अगले सप्ताह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय संस्कृति के सबसे पुरातन और जीवंत केंद्र का प्रतिनिधित्व करके हर्षित हूं: पीएम मोदी। राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रियों से अगली सरकार के गठन तक कामकाज संभालने को कहा है ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा केंद्रीय मंत्रियरों का इस्तीफा स्वीकार किये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस सरकार के कार्यकाल का सूरज भले ही अस्त हो गया है लेकिन इसके काम की रोशनी से लोगों की जिंदगी में उजाला बिखरता रहेगा ।

 

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रहा है और मोदी अगले सप्ताह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे । राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रियों से अगली सरकार के गठन तक कामकाज संभालने को कहा है ।

मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ इस कार्यकाल का सूर्य अस्त हो गया लेकिन हमारे काम की रोशनी लाखों लोगों की जिंदगी में उजाला बिखेरती रहेगी । नये सूर्योदय का इंतजार है । नया कार्यकाल शुरू होगा ।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 130 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने और ‘हम सभी के सपने के नये भारत ’ के निर्माण के लिये और दृढप्रतिज्ञ है । इस बीच वाराणसी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव जीतने का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा । मोदी ने चार लाख 79 हजार मतों से वाराणसी से दोबारा चुनाव जीता ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ भारतीय संस्कृति के सबसे पुरातन और जीवंत केंद्र का प्रतिनिधित्व करके हर्षित हूं ।’’ इससे पहले मोदी ने दिन में साउथ ब्लाक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की । आधिकारिक बयान में कहा गया ,‘‘ प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में समूचे पीएमओ की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना की । उन्होंने हर किसी से फिर उसी प्रतिबद्धता से और मेहनत करके भारत के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरे उतरने का आग्रह किया ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार से काफी अपेक्षायें हैं और इन अपेक्षाओं से टीम पीएमओ को डटकर काम करने की ऊर्जा मिलेगी ।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट