लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- पीएम मोदी के आवास के पास दिखा था UFO, कमांडो हुए अलर्ट तो हुआ 'लापता'

By धीरज पाल | Updated: June 14, 2018 18:57 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित निवास स्थान पर बजता हुआ अलार्म पाए जाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आवास के आसपास दो किलोमीटर तक का एरिया नो-प्लाई जोन है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नक्सलियों के द्वारा जान से मारने की धमकी का खुलासा हुआ है तब से सुरक्षा एजेंसी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। हाल ही में पीएम मोदी के के आवास पर यूएफओ देखे जानें दावा हुआ है। बता दें कि 7 जून को पीएम मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित निवास पर बजता हुआ अलार्म देखा गया। जिसे सुरक्षा एजेंसी द्वारा यूएफो जैसी चीज बता रहे हैं। हालांकि इस यूएफो के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

बता दें कि पीएम मोदी के आवास के आसपास दो किलोमीटर का एरिया नो-प्लाई जोन है। उड़ान वस्तु को तलाशने पर, मोदी के निवास पर तैनात एसपीजी अधिकारियों ने तुरंत पीसीआर कॉल किया लेकिन जब तक एक पुलिस टीम पहुंचती तब तक वह चीज़ गायब हो गई थी। यह घटना 7 जून को 7:30 बजे बताया जा रहा है। इसकी सुचना तुरंत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और दिल्ली वायु यातायात नियंत्रण को बताया। इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और दिल्ली हवाईअड्डा प्राधिकरण को भी सुचित किया गया। बहुत देर तक जांच के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों को उस उड़नस्तरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिला।  

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ः भिलाई में पीएम मोदी ने कहा-किसी भी तरह की हिंसा का और साजिश का एक ही जवाब है विकास

हाल ही में  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की  सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। यह फैसला एक उच्चस्तरीय बैठक द्वारा लिया गया था। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन मौजूद थे। खबर के अनुसार गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा और कड़ी करने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों से विचार विमर्श कर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर