लाइव न्यूज़ :

'कई लोगों ने मेरे आत्मनिर्भर भारत विजन का मजाक उड़ाया', 5जी लॉन्च पर बोले पीएम मोदी- आज की तारीख इतिहास में दर्ज होने वाली है

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2022 13:44 IST

पीएम ने कहा कि यह समिट तो ग्लोबल है लेकिन आवाज और आगाज लोकल है। आज 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का, इस सामर्थ्य को देखने का, उसके प्रदर्शन का विशेष दिवस है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, हमारी सरकार 'इंटरनेट फॉर ऑल' के लक्ष्य पर काम कर रही है। जब हम 'डिजिटल इंडिया' की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं कि यह सरकारी एक योजना हैः पीएम मोदी

नई दिल्लीः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत में 5G तकनीक का शुभारंभ किया और कहा कि यह डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम है। दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान पीएम ने कहा कि "कई लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के मेरे दृष्टिकोण का मजाक उड़ाया ... मुट्ठी भर कुलीन लोग सोचते थे कि डिजिटल गरीबों के लिए नहीं है। पीएम ने कहा कि जाइए और देखिए कि राजनीतिक नेता संसद में क्या कहते थे। लेकिन मुझे आम जनता की जिज्ञासा में दृढ़ विश्वास था। 

हमने 4 स्तंभ पर, चार दिशाओं में एक साथ फोकस कियाः पीएम

डिजिटल इंडिया के 4 स्तंभों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने 4 स्तंभ पर, चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया। पहला, डिवाइस की कीमत। दूसरा, डिजिटल कनेक्टिविटी। तीसरा, डेटा की कीमत। चौथा, और सबसे जरूरी, ‘डिजिटल फर्स्ट’ की सोच। इसके बाद हमने डिजिटल कनेक्टिविटी पर काम किया। जितने ज्यादा लोग इससे जुड़ेंगे उतना बेहतर है। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 2014 तक 6 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़े थे अब यह 80 करोड़ हो चुके हैं। इंटरनेट कनेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 25 करोड़ का था जो अब करीब 85 करोड़ पहुंच रही है।

सरकार 'इंटरनेट फॉर ऑल' के लक्ष्य पर काम कर रही है

पीएम ने आगे कहा, हमारी सरकार 'इंटरनेट फॉर ऑल' के लक्ष्य पर काम कर रही है। डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ही डेटा की कीमत भी उतनी अहम होती है। यह तीसरा स्तंभ था जिसपर हमने काम किया। हमने टेलिकॉम सेक्टर की तमाम अड़चनों को हटाया... इससे डेटा की कीमतों में कमी आई और देश में डेटा क्रांति हुई। उन्होंने कहा कि जब हम 'डिजिटल इंडिया' की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं कि यह सरकारी एक योजना है। लेकिन यह सिर्फ नाम नहीं है यह देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है। इस विजन का लक्ष्य उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों के लिए पहुंचाना है जो आम लोगों के लिए और उनसे जुड़कर काम करे।

समिट तो ग्लोबल है लेकिन आवाज और आगाज लोकल

पीएम ने कहा कि यह समिट तो ग्लोबल है लेकिन आवाज और आगाज लोकल है। आज 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का, इस सामर्थ्य को देखने का, उसके प्रदर्शन का विशेष दिवस है। आजादी के अमृत महोत्सव के इस ऐतिहासिक कालखंड में आज की तारीख इतिहास में दर्ज होने वाली है।

6 महीने में कम से कम 200 से अधिक शहरों में 5जी सेवा

इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में अगले कुछ महीनों में 5G सेवा उपलब्ध होनी शुरू होगी। अगले 6 महीने में कम से कम 200 से अधिक शहरों में इसके साथ-साथ कई कस्बों और गांवों में भी 5G सेवा शुरू होगी। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कोशिश रहेगी कि अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% इलाकों में 5G सेवा उपलब्ध हो। BSNL भी अगले वर्ष 15 अगस्त के आसपास भारत में निर्मित 5G सेवा शुरू करेगा। 5G से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा

टॅग्स :नरेंद्र मोदी5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब