लाइव न्यूज़ :

PM Modi Interview: 'हर किसी को पछतावा होगा...', पीएम मोदी ने चुनावी बांड योजना का बचाव करते हुए कहा

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2024 18:06 IST

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी ने कहा कि चुनावी बांड योजना को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हर किसी को पछतावा होगा, क्योंकि यह नीति पैसे के रास्ते और राजनीतिक फंडिंग में शामिल सभी हितधारकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सोमवार को एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में चुनावी बांड की वकालत कीउन्होंने कहा कि चुनावी बांड योजना को खत्म करने के SC के फैसले पर हर किसी को पछतावा होगामोदी की यह टिप्पणी शीर्ष अदालत द्वारा चुनावी बांड योजना को "असंवैधानिक" घोषित करने के दो महीने बाद आई है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में चुनावी बांड की वकालत की। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड योजना को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हर किसी को पछतावा होगा, क्योंकि यह नीति पैसे के रास्ते और राजनीतिक फंडिंग में शामिल सभी हितधारकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रही थी। मोदी की यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बांड योजना को "असंवैधानिक" घोषित करने के दो महीने बाद आई है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साक्षात्कार में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "चुनावी बांड के कारण, आपको पैसे का पता चल रहा है। किस कंपनी ने दिया? उन्होंने इसे कैसे दिया? उन्होंने इसे कहां दिया? और इसलिए मैं कहता हूं कि जब वे (विपक्ष) ईमानदारी से सोचेंगे, तो हर कोई पछताएगा।“ यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने चुनावी बांड योजना को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवालों का जवाब दिया है। चेन्नई स्थित थांथी टीवी के साथ एक साक्षात्कार में, मोदी ने कहा था कि शीर्ष अदालत का फैसला भाजपा के लिए झटका नहीं है, और जो लोग फैसले का जश्न मना रहे हैं वे भविष्य में पछताएंगे।

चुनावों में समान अवसर और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर पीएम मोदी ने कहा, ''इनमें से एक भी कानून (ईडी, सीबीआई केस दर्ज करना) मेरी सरकार द्वारा नहीं लाया गया, इसके विपरीत, चुनाव आयोग में सुधार लाए गए मेरी सरकार द्वारा...'परिवार' के करीबी लोगों को चुनाव आयुक्त बनाया गया, जिन्हें बाद में राज्यसभा सीटें और मंत्रालय मिले...हम (भाजपा) उस स्तर पर ऐसा नहीं कर सकते।"

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है तो अपनी योजनाओं के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी को भी भविष्य को लेकर डरने की जरूरत नहीं है और उनके कदम देश के हित में होंगे। पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और कहा, "वास्तव में, वे अपनी हार का कारण बताने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हार का दोष सीधे तौर पर उन पर न डाला जाए।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर