लाइव न्यूज़ :

'Howdy Modi’: पाकिस्तान पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, थैंक्यू ह्यूस्टन, थैंक्यू अमेरिका, मे गॉड ब्लेस यू ऑल के साथ खत्म किया संबोधन

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2019 07:17 IST

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन 50 हजार लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे।इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ह्यूस्टन 50 हजार लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। रविवार को ह्यूस्टन एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को ह्यूस्टन एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।  यहां रात 8: 30 बजे रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का भाषण होगा। इस कार्यक्रम का समापन भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे होगा। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का तीन भाषाओं-हिन्दी, अंग्रेजी और स्पैनिश भाषा लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

23 Sep, 19 12:20 AM

पीएम मोदी ने कहा 370 से उनको भी दिक्कत है जिनसे अपना देश संभल नहीं रहा

23 Sep, 19 12:17 AM

370 पर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- हमने 370 का फेयरवेल कर दिया। हमने जम्मू कश्मीर और लद्दाख की जनता को वो अधिकार दिये जो सभी भारतीय नागरिकों के पास हैं।

23 Sep, 19 12:16 AM

पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप सपरिवार भारत आयें, हमें स्वागत का मौका दें।

22 Sep, 19 11:49 PM

'हाउडी मोदी' में पीएम ने कहा- पूरे विश्व में भारत में सबसे सस्ता डेटा

डेटा आज के दौर का नया सोना है, दुनिया में सबसे कम कीमत पर डेटा भारत में ही उपलब्ध है. सस्ता डेटा भारत में 'डिजिटल इंडिया' की नई पहचान बन रहा है

22 Sep, 19 10:44 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनआरजी स्टेडियम के मंच पर पहुंचे

22 Sep, 19 09:52 PM

एनआरजी स्टेडियम के मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

22 Sep, 19 09:33 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम

22 Sep, 19 06:35 PM

PM मोदी से मिले कश्मीरी पंडित

22 Sep, 19 08:29 PM

डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ट्रंप ने लिखा 'टेक्सास में आज का दिन शानदार होगा। ह्यूस्टन में आज अपने दोस्तों के साथ रहूंगा। 

22 Sep, 19 07:33 PM

देखें, 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम

22 Sep, 19 07:01 PM

ह्यूस्टन के लिए निकले डोनाल्ड ट्रंप

22 Sep, 19 06:35 PM

मोदी को देश-दुनिया के लिए बताया प्रेरणास्त्रोत

अमेरिकाः ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए एनआरजी स्टेडियम के बाहर भारतीय समुदाय के लोग पहुंचने शुरू। मोदी को देश-दुनिया के लिए बताया प्रेरणास्त्रोत

22 Sep, 19 06:33 PM

ह्यूस्टन में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने तथा अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे और उन्होंने यहीं के अंदाज में कहा 'हाउडी ह्यूस्टन'। मोदी ने दोपहर यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया 'हाउडी ह्यूस्टन'। 

साथ ही कहा 'ह्यूस्टन में दोपहर में मौसम अच्छा है। इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में आज और कल अनेक कार्यक्रमों के प्रति आशान्वित हूं।' मोदी का दिन में समुदाय के नेताओं से और अग्रणी ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। अमेरिका में भारतीय दूत हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में अमेरिकी दूत केनेथ जस्टर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

 हवाई अड्डे और होटल के प्रवेश द्वार पर लोग हाथों में भारत और अमेरिका का झंड़ा ले कर उनके स्वागत में खड़े दिखाई दिए। पीएम मोदी ह्यूस्टन के बाद न्यूयार्क जाएंगे। मोदी मंगलवार को ट्रंप से न्यूयार्क में मिलेंगे। न्यूयार्क की बैठक में आगामी वर्षों के लिए दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय होने की संभावना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?