लाइव न्यूज़ :

PM Modi In France: पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ लंबी बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: August 23, 2019 00:58 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं ने 90 मिनट से ज्यादा देर तक आमने-सामने बैठकर बातचीत की और हमारे गतिशील और बहुआयामी संबंध के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के साथ लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए गतिशील और बहुआयामी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की। मोदी ने मैक्रों के साथ वार्ता शुरू होने से पहले कहा कि यह यात्रा फ्रांस के नेतृत्व के साथ पहले की गई बातचीत को आगे बढ़ाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं ने 90 मिनट से ज्यादा देर तक आमने-सामने बैठकर बातचीत की और हमारे गतिशील और बहुआयामी संबंध के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की। उन्होंने बताया, ‘‘ हमारी रणनीतिक साझेदारी हमारी विदेश नीति का बहुत अहम स्तंभ है।’’ दोनों नेताओं की सीधी बातचीत के बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई।

यह बातचीत चेतऊ डी चैन्टिली में हुई। पेरिस से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित यह इमारत फ्रांसीसी सांस्कृतिक विरासत का बेहतरीन नगीना है। मैक्रों ने मोदी को इस इमारत की ऐतिहासिक अहमियत के बारे में जानकारी दी और उन्हें सदियों पुरानी इमारत दिखाने ले गए। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पहुंचने पर यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ फ्रांस पहुंच गया हूं और अहम द्विपक्षीय यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं।

भारत और फ्रांस के बेहद दोस्ताना संबंध हैं और वर्षों से द्विपक्षीय और बहु पक्षीय रूप से एक साथ काम कर रहे हैं।’’ मोदी दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप से भी मुलाकात करेंगे और यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। वह फ्रांस में 1950 तथा 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले दिए गए अपने बयान में कहा था कि फ्रांस भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार है और दोनों ही देश इसकी अहमियत गहराई से समझते हैं और इसे साझा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध हैं, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए शांति और समृद्धि को बढ़ाने के लिए सहयोग करने के एक साझा दृष्टिकोण से प्रबल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मजबूत रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी प्रमुख वैश्विक चिंताओं जैसे आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन आदि पर एक साझा दृष्टिकोण से पूरित होती है। मोदी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह यात्रा आपसी समृद्धि, शांति एवं प्रगति के लिए फ्रांस के साथ हमारी दीर्घकालिक और बहुमूल्य मित्रता को और बढ़ावा देगी।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब