लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा, राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2024 19:40 IST

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल पर लिखा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।“

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने बिहार में नई भाजपा नीत एनडीए सरकार को बधाई दीनीतीश के नेतृत्व वाली नई सरकार में 8 अन्य नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ लीमंत्रीपद की शपथ लेने वालों में 3-3 भाजपा-जेडीयू के, एक एचएएम और एक निर्दलीय शामिल है

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार के नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में नई भाजपा नीत एनडीए सरकार को बधाई दी। नई सरकार पर भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा कि वह ''राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।''

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल पर लिखा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।”

कई दिनों की अटकलों को खत्म करते हुए, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को छोड़कर 'महागठबंधन' से बाहर हो गए और अपने पुराने सहयोगी भाजपा के साथ बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुमार ने अपने दो विधायकों के साथ राजभवन में शाम करीब पांच बजे शपथ ली। उनके साथ, नीतीश के नेतृत्व वाली नई सरकार में 8 अन्य नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली। 

शपथ लेने वालों में बीजेपी से तीन सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार हैं। जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार हैं। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। 

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो