लाइव न्यूज़ :

Jharkhand PM Modi: 'जो जनता का लूटा है वो लौटाना पड़ेगा', धनबाद में पीएम ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 14:23 IST

Jharkhand PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के दौरे पर थे। धनबाद में उन्होंने रोड शो किया। यहां पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यहां की जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड दौरे पर पीएम मोदी ने जेएमएम-कांग्रेस सरकार उठाए सवाल मोदी ने कहा कि जो जनता का लूटा है वो लौटाना पड़ेगा यह मोदी की गारंटी हैमोदी ने कहा कि वह आपके बच्चे की चिंता नहीं करेंगे

Jharkhand PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के दौरे पर थे। धनबाद में उन्होंने रोड शो किया। यहां पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यहां की जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनता का लूटा वो लौटाना पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए ये जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो।

लेकिन जब से यहां जेएमएम और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां बहुत बिगड़ी हैं। जेएमएम मतलब हो गया है, जमकर के खाओ। उन्होंने कहा कि जेएमएम को चलाने वाले एक ही परिवार के हैं वह आपके बच्चे की चिंता करेंगे। वह आपके बच्चे की चिंता नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार विकास और जनता विरोधी है। इन लोगों के पास जनता का हक छीनकर सरकार में मौज करने के अलावा कोई और विजन नहीं है। जबकि मोदी की कोशिश है कि आपका अधिकार सीधा-सीधा आपको मिले। मोदी के ऐसे ही कामों ने इंडी गठबंधन के बिचौलियों का कमीशन बंद कर दिया है।

यहां जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं का एक ही काम रह गया है, अपनी तिजोरियां भरने का।इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपको लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर, अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। पीएम ने कहा कि यहां मैं पानी के मुद्दे को सुलझाने पर काम कर रहा हूं। लेकिन भारतीय गठबंधन इसे रोक रहा है। जल जीवन मिशन का केवल 50% काम ही पूरा हो सका है।

गरीबों के लिए घर बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। भारत गठबंधन सरकार विकास विरोधी और जन विरोधी है। उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों का अधिकार छीनना और मौज करना है। जिन लोगों ने अपना कमीशन खो दिया है वे मुझे गालियाँ दे रहे हैं। लेकिन उनकी गालियाँ मुझ तक नहीं पहुँचती क्योंकि आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा कर रहा है।

टॅग्स :झारखंडनरेंद्र मोदीDhanbadचंपई सोरेनहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें