लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने बिहार सीएम का भी किया जिक्र, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2023 13:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बुधवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस को दो कॉल के जरिए मिली धमकी पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को मारने की मिली धमकी पुलिस ने जांच के लिए टीम का किया गठन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को कॉल के जरिए मिली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉलर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जान से मारने की धमकी दी है।पुलिस के बाद धमकी भरे दो कॉल आए हैं जिसके बाद पुलिस ने फौरन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। 

मामले में जांच तेज की गई तो पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाला शख्स शराब का आदी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उसके परिवार के पास पहुंची है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वह शराबी है और कल रात से शराब पी रहा है। फिलहाल वह घर पर नहीं है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई अनजान कॉल आया है जिसमें प्रधानमंत्री और किसी मुख्यमंत्री को मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस के पास ऐसी कॉल आ चुकी है जिसमें शख्स या तो शराब पीकर धमकी देता है या वह मानसिक रूप से विक्षिप्त होता है। 

वहीं, नीतीश कुमार को इसी साल दूसरी बार धमकी भरा कॉल आया है। इससे पहले उन्हें इसी साल मार्च में व्हाट्सएप के जरिए मारने की धमकी दी गई थी। तब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी कॉलर की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई थी। 

बता दें कि इस मामले में आरोपी युवक को बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने सूरत से गिरफ्तार किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पटना सचिवालय थाने की टीम सूरत से लेकर पटना रवाना हुई थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली पुलिसअमित शाहनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?