लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारत नहीं मोरक्को का है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 21, 2024 13:23 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही गैर अनुसूचित भारतीय विमान(एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारत नहीं मोरक्को का हैनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ कियातोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गलत बताया है। दरअसल पहले खबर आई कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने ये जानकारी दी।  टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिले में तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही गैर अनुसूचित भारतीय विमान(एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाMinistry of Civil Aviationअफगानिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर