लाइव न्यूज़ :

Pilibhit seat 2024: बासुरी शहर में रोजगार की तान छेड़ गए अखिलेश यादव, पीलीभीत के नाम से पीला पड़ जाता है भाजपा नेताओं का चेहरा

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 12, 2024 19:01 IST

Pilibhit seat 2024: अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग किसानों को बड़े कारोबारियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काले कानून लाए थे.

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के आंदोलन के घबराकर पीएम नरेंद्र मोदी ने यह कानून वापस लिए.बेरोजगारी को खत्म करने के लिए भी पीएम मोदी ने यहां हुई अपनी रैली में एक शब्द भी नहीं वोला. पीलीभीत के पूर्व सांसद को भी भाजपा ने पीएम मोदी की रैली में बुलाया नहीं.

Pilibhit seat 2024: गोमती नदी के उद्गम स्थल और बांसुरी वाले शहर पीलीभीत में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की पहली चुनावी रैली में उन्हें सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे. इनमें ज्यादातर किसान थे. अपनी रैली में किसानों को पहुंचा देखकर अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन का जिक्र का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके नेताओं पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग किसानों को बड़े कारोबारियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काले कानून लाए थे. किसानों के आंदोलन के घबराकर पीएम नरेंद्र मोदी ने यह कानून वापस लिए.

लेकिन अभी तक किसानों की मांगों को उन्होंने माना नहीं है. यही नहीं केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण बढ़ रही बेरोजगारी को खत्म करने के लिए भी पीएम मोदी ने यहां हुई अपनी रैली में एक शब्द भी नहीं वोला. यही नहीं किसानों और रोजगार की बात करने वाली पीलीभीत के पूर्व सांसद को भी भाजपा ने पीएम मोदी की रैली में बुलाया नहीं.

पीलीभीत के पूरनपुर में हुई चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जब यह कहा तो वहां मौजूद किसान और युवाओं ने अखिलेश तुम डटे रहो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाकर भाजपा के खिलाफ अपनी नाराजगी को जता दिया. यह देख सुन अखिलेश यादव भी जोश में आ गए और उन्होंने कहा कि पीलीभीत में बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं, अखिलेश का इशारा पीएम मोदी की तरफ था.

बीते दिनों ही वह योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को जीताने की अपील करने आए थे. उनकी रैली जिक्र ना करते हुए अखिलेश ने कहा कि इस वक्त दिल्ली और लखनऊ के भाजपा नेता घबराए हुए हैं, पीलीभीत का नाम सुनते ही उनका चेहरा पीला हो जा रहा है. यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि वह इस बार पीलीभीत से भाजपा को जीतने नहीं देगी.

यहां के किसान और नौजवान इस बार पीलीभीत से सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहतें हैं. यह दावा करते हुए अखिलेश ने पीलीभीत में किसानों पर गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को थार से रौदें जाने का जिक्र किया. उन्होने कहा जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया गया. और उन्होने वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है.

केंद्र सरकार और जितिन पर कसा तंज

यह कहते हुए अखिलेश ने योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद क जिक्र किया. उन्होंने कहा जितिन प्रसाद कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता है यहां से चुनाव लड़ना है तो वह पीलीभीत को बंबई बना देते. हम कहते हैं कि इसको बंबई मत बनाओ. बंबई अर्थव्यवस्था की राजधानी है. वहां नाचा-गाना भी होता है. भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद कई दल घूम आए हैं.

इनका मामला सेट हो जाता है, तो दूसरे दल में भी चले जाते हैं. इन्होंने सड़क मंत्री बनते ही घोटाला किया है. उनकी देखरेख में 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया, लेकिन कहीं गड्ढे भर नहीं, अभी भी सड़के गट्ठा मुक्त नहीं हुई. यह दावा करते हुए अखिलेश ने महंगाई का जिक्र किया और कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है.

फिर भी यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है. जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया. और अब भाजपा के लोगों भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं. इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली जा रही है. जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है. इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया. नोटबंदी में भी यही काम किया. इस सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है.  जिन उद्योगपतियों से पैसा वसूला है, अब वो मुनाफा कमा रहे हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पीलीभीतवरुण गांधीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’