लाइव न्यूज़ :

पिलानी को मिला पहला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर राजस्थान के पिलानी में पहले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना हुई। बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स) के पूर्व छात्रों ने इसे स्थापित करवाया है।

संस्थान के 1970-75 के पूर्व छात्रों के दान से बने इस संयंत्र को पिलानी के बिड़ला सार्वजनिक अस्पताल में स्थापित किया गया है।

संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी उमरदीन खान ने कहा, "सरकार महामारी की अगली लहर से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है और पिलानी और उसके पड़ोसी शहरों में ऐसे ऑक्सीजन संयंत्रों को लगाने से मुश्किल समय में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।"

संस्थान के 1970-75 बैच के पूर्व छात्र अरुण कुमार ने कहा, "दूसरी लहर के दौरान, हमने ऑक्सीजन की कमी के कारण पिलानी के लोगों की दुर्दशा के बारे में सुना। इसलिए, हमने एक बैच के रूप में पिलानी को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र दान करने का फैसला किया। अपने सपने को पूरा होते देख हम उम्मीद करते हैं कि अगले 10 से 15 साल तक पिलानी में ऑक्सीजन की कमी से किसी को परेशानी नहीं होगी।’’

संयंत्र के लिए प्रौद्योगिकी सबसे प्रतिष्ठित संयंत्र आपूर्तिकर्ता ऑक्सीमैट डेनमार्क द्वारा प्रदान की गई है।

कोर जनरेटर को ऑक्सीमैट से आयात किया गया है और पूरी परियोजना को एयरगैस प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो