लाइव न्यूज़ :

फूलपुर लोकसभा चुनाव 2019: नेहरू की पारंपरिक सीट का रोचक इतिहास, जानें ताजा राजनीतिक समीकरण

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 8, 2019 16:06 IST

Phulpur Lok Sabha: देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां चुनावी क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण बिठाने में जुट गई हैं। आज पढ़िए उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास और वर्तमान राजनीतिक समीकरण...

Open in App
ठळक मुद्दे2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में फूलपुर सीट पर बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।2017 में उत्तर प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए। 2018 उपचुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह ने बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को हराया।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से फूलपुर लोकसभा सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू चुनाव लड़ते थे। साल 1952, 1957 और 1962 में फूलपुर सीट से चुनाव जीतकर वो लोकसभा पहुंचे थे। उनके निधन के बाद फूलपुर से उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित चुनाव लड़ती रही और लगातार दो बार सांसद चुनी गई। 1969 के उपचुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के जनेश्वर मिश्र ने चुनाव जीता। 1971 में यह सीट एक बार फिर कांग्रेस के खाते में गई और वीपी सिंह जीते। 1984 में रामपूजन पटेल ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। 1989 और 1991 के चुनाव में रामपूजन पटेल ने जनता दल के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद यह सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से चली गई और 1996 से 2004 तक सपा के सांसद रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में बीएसपी के कपिल मुनि करवरिया ने जीत दर्ज की थी।

फूलपुर लोकसभाः 2014 के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में फूलपुर सीट पर बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए। 2018 उपचुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह ने बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को हराया। इस हार के बाद बीजेपी की काफी फजीहत हुई थी। 

फूलपुर लोकसभाः कुछ जरूरी बातें

- फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 19,35,218 मतदाता हैं। - पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,70,897 है।- महिला मतदाताओं की संख्या 8,64,321 है।- 18 से 35 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 41 प्रतिशत है।- 2011 की जनगणना के मुताबिक इस क्षेत्र में 85 प्रतिशत हिंदू और 13 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं।

फूलपुर लोकसभाः उपचुनाव के कुछ प्रमुख मुद्दे

- इफको को छोड़कर इस संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है।

- बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं में रोष है। भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- इलाहाबाद उत्तरी के कुछ इलाकों में बरसात में मौसम में घरों में पानी भर जाता है।

- इलाहाबाद पश्चिमी में अवैध कालोनियां और ड्रेनेज सिस्टम बड़ी समस्या है।

- फाफामऊ भी बाढ़ की समस्या से ग्रसित है। गंगा पर एकमात्र पुल होने से यहां ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है।

- उखड़ी सड़कें सोरांव की एक बड़ी समस्या है।

फूलपुर लोकसभाः जातीय समीकरण

जातिकैटेगरीवोटरों की संख्यावोट प्रतिशत
दलितएससी3,57,00018.42
पटेल ओबीसी2,59,00013.36
मुस्लिमअल्पसंख्यक2,50,00012.90
ब्राह्मणसामान्य2,25,00011.61
यादवओबीसी2,10,00010.83
वैश्यओबीसी1,04,0005.37
कायस्थसामान्य97,0005.00
क्षत्रियसामान्य80,0004.13
भुमिहारओबीसी45,0002.32
मौर्यओबीसी43,0002.22
पालओबीसी30,0001.55
अन्य ओबीसीओबीसी45,0002.32
अन्य 1,93,2189.97

*आंकड़े अनुमानित हैं

टॅग्स :लोकसभा चुनावफूलपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)केशव प्रसाद मौर्याजवाहरलाल नेहरूफूलपुर लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"