लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस से ठीक हुए फिलीपींस के नागरिक की हुई मौत, ये थी वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2020 11:09 IST

मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba hospital) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से ठीक हुए 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस से ठीक हुए फिलीपींस के नागरिक की हुई मृत्यु।

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब तक दुनिया के तमाम देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से अब तक कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं तो बाकि लोगों का इलाज अभी भी जारी है। कोविड-19 (COVID-19) यूरोप के साथ एशिया में भी भयंकर कहर ढाह रहा है, जिसके कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। भारत में 396 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 7 की मृत्यु हो चुकी है।

ऐसे में मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) में कोरोना से ठीक हुए 68 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति फिलीपींस का नागरिक (Philippines citizen) था। पहले तो पाया गया था कि ये शख्स कोरोना से संक्रमित है, लेकिन बाद में वह ठीक भी हो गया था। 

इसके बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन बाद में उनके गुर्दे ने जवाब दे दिया (acute renal failure)। साथ ही, उन्हें सांस लेने में (respiratory distress) भी परेशानी होने लगी, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी खुद जन स्वास्थ्य विभाग ने दी है। 

आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में यहां अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। आज ही महाराष्ट्र से 15 नए मामले सामने आए हैं। ऐसी स्थिति में अब महाराष्ट्र कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या में देश में पहले नंबर पर आ गया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाचीनवुहानमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार