लाइव न्यूज़ :

PFI Ban: सुशील मोदी ने कहा, "लालू जी, पीएफआई का बचाव कर रहे हैं न, हिम्मत है तो बिहार में संघ पर बैन लगवा दें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2022 22:12 IST

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव वोट बैंक की खातिर पीएफआई का बचाव कर रहे हैं और जहां तक संघ पर प्रतिबंध का सवाल है तो बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो संघ पर बैन लगा दें।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत शर्म की बात है कि राजद, कांग्रेस और जदयू संघ की तुलना पीएफआई से कर रहे हैंकैसे कोई संघ जैसे देशभक्त और अनुशासित संगठन की तुलना पीएफआई से कर सकता हैबिहार में लालू प्रसाद यादव की राजद गठबंधन के सरकार में है, हिम्मत है तो संघ पर बैन लगा दें

पटना: केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को बैन किये जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा संघ पर प्रतिबंधित किये जाने की मांग पर तीखा हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद वोट बैंक की खातिर पीएफआई का बचाव कर रहे हैं और जहां तक संघ पर प्रतिबंध का सवाल है तो बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो संघ पर बैन लगा दें।

सुशील मोदी ने पीएफआई पर लगे प्रतिबंध का स्वागत करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आड़े लेने के साथ-साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी कड़ा जुबानी आघात किया। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार इसी पीएफआई केस में जब बिहार पुलिस ने फुलवारी शरीफ में नेक्सस को तोड़ा था तो नीतीश कुमार नहीं चाहते थे कि इस मामले में जांच एनआइए अपने हाथों में ले।

पीएफआई की तीखी निंदा करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि यह संगठन भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने में लगा था और देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए बड़े खतरे के तौर पर उभर रहा था। लेकिन इस पर एक्शन लेने की बजाय कांग्रेस, राजद, जदयू जैसे नकली धर्मनिरपेक्ष दल पीएफआइ को पॉलिटिकल कवर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव इस आतंकी संगठन का इसलिए बचाव कर रहे हैं क्योंकि इन्हें खास मजहब का वोट बैंक दिखाई दे रहा है।

सुशील मोदी ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि राजद, कांग्रेस और जदयू जैसे दल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना पीएफआई जैसे आकंती संगठन से कर रहे हैं। आखिर कैसे वो आरएसएस जैसे देशभक्त और अनुशासित संगठन की तुलना पीएफआई जैसे संगठन से कर सकते हैं।

मामले में सीधे नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि एनआईए ने 12 जुलाई को फुलवारी शरीफ में छापा मारकर पीएफआई के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था और बताया था कि यह संगठन 2047 तक भारत की धर्मनिरपेक्षता को कुचल कर देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का हिंसक इरादा रखता है। आश्चर्य है कि इतना गंभीर मामला होते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले की जांच एनआइए को नहीं सौंपना चाहते थी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को देश सुरक्षा से उपर अपने "वोट बैंक" की चिंता थी। इस कारण उन्होंने राजद से साथ मिलकर पीएफआई को बचाने का प्रयास किया। आतंकवाद पर लालू-नीतीश के लचर रवैये के कारण ही बिहार में न केवल पीएफआई बल्कि कई आतंकी मॉड्यूल पनपते रहे।

राजद नेता शिवानंद तिवारी को तो "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे में भी कोई देशद्रोह नजर नहीं आता है और जदयू प्रमुख ललन सिंह तो केंद्र सरकार से बाकायदा पीएफआई के आतंकी गतिविधियों का सबूत मांग रहे थे। ये वही लोग हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे।

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस तो बेहद शर्मनाक तरीके से आज भी इस नापाक संगठन का बचाव कर रही है, जबकि ये जाहिर हो चुका है कि पीएफआई को सीरिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तक से आतंकी फंडिंग मिल रहा था।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारPFIकांग्रेसआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब