लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज फिर उछाल, जानें 21 जनवरी को आपके शहर के रेट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2019 08:22 IST

Petrol and Diesel rates today: सोमवार (21 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Open in App

सोमवार (21 जनवरी) पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.23 रुपये और डीजल 65.8 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 76.81 रुपये और डीजल 68.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.27 रुपये और डीजल 67.52 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरू में पेट्रोल 73.52 और डीजल 67.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसे रविवार (20 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 70.95 रुपये और डीजल 29 पैसे बढ़कर 65.45 रुपये प्रति लीटर बिका। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 76.58 रुपये और डीजल 31 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 68.53 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ।

शनिवार (19 जनवरी) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली सी गिरावट दर्ज हुई, जबकि मुंबई में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। दिल्ली में पेट्रोल 70.72 रुपये और डीजल 65.16 रुपये प्रति लीटर बिका। मुंबई में पेट्रोल 76.35 रुपये और डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर रहा। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 72.86 रुपये और डीजल 66.97  रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

इससे पहले गत 18 अक्टूबर के बाद पेट्रोलियम कीमतों में गिरावट का एक लम्बा सिलसिला देखा गया था और कुल मिलाकर पेट्रोल 14.54 रुपये तथा डीजल 13.53 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस क्रम में पेट्राल और डीजल राजधानी में क्रमश: 68.29 रुपये और 62.16 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारत अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी