लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती जारी, जानें 12 नवंबर को आपके शहर के रेट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2018 08:26 IST

Petrol & Diesel Price Today's (12 Nov) Latest Updates in Hindi: सोमवार (12 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल में 15 पैसे की कटौती की गई। सुबह 6 बजे लागू नए रेट्स के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 77.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.31 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

Open in App

पेट्रोल और डीजल की कीमत में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 23 दिनों में पेट्रोल करीब पांच रुपये तथा डीजल करीब तीन रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। सोमवार (12 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल में 15 पैसे की कटौती की गई। सुबह 6 बजे लागू नए रेट्स के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 77.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.31 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 83.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.75 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। 

 इससे पहले रविवार (11 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.46 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 83.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.92 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?