लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 'दलित बंधु' योजना टालने संबंधी चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ याचिकाएं खारिज

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 अक्टूबर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने हुजूराबाद उपचुनाव सम्पन्न होने तक 'दलित बंधु' योजना के कार्यान्वयन को टालने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत शक्तियां प्रदत्त हैं।

न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति ए राजशेखर रेड्डी की पीठ ने निर्वाचन आयोग के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

आयोग ने हाल ही में निर्देश दिया था कि 30 अक्टूबर को हुजूराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न होने तक संबंधित योजना के क्रियान्वयन को टाल दिया जाए।

याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और चुनाव आयोग के निर्देश के खिलाफ दलील दी थी कि यह योजना चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले शुरू की गई थी और चूंकि यह एक चालू योजना थी, इसलिए इसे आदर्श आचार संहिता की आड़ में रोका नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने जानना चाहा था कि आखिर किसकी शिकायत पर चुनाव आयोग ने इसे टाला था और न्यायालय से आयोग के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया था।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

राज्य सरकार वर्तमान में हुजूराबाद और कुछ अन्य स्थानों पर पायलट आधार पर 'दलित बंधु' योजना लागू कर रही है।

इस दलित कल्याण योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं ताकि लाभार्थी गरीबी से बाहर निकल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल