लाइव न्यूज़ :

नोएडा में घृणा अपराध से जुड़ी शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एक वरिष्ठ नागरिक की शिकायत पर निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई की मांग की गई है। वरिष्ठ नागरिक ने दावा किया है कि नोएडा में इस वर्ष जुलाई में कथित घृणा अपराध के मामले में उनसे गाली-गलौच की गई और उनका उत्पीड़न किया गया।

याचिका में जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा, उत्तर प्रदेश) के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के पहले के एक निर्देश के मुताबिक एहतियाती और उपचारात्मक उपाय करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए विभागीय या दंडात्मक कार्यवाही शुरू करने की भी मांग की गई है। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार की पीठ के समक्ष शुक्रवार को याचिका सुनवाई के लिए आई।

पीठ ने कहा कि नफरत भरे भाषण के मुद्दे पर लंबित अन्य याचिकाओं के साथ ही इस मामले पर सुनवाई होगी।

उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता को छूट दे दी कि याचिका की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के वकील एवं अन्य प्रतिवादियों को दें।

दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि वह नोएडा में ‘‘घृणा अपराध’’ के पीड़ित रहे हैं, जहां इस वर्ष चार जुलाई को लोगों के एक समूह ने उनसे ‘‘गाली-गलौच की, उनका उत्पीड़न किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई।’’

याचिका में दावा किया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद घटना के सिलसिले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

याचिका में आरोप लगाया गया कि याचिकाकर्ता पर ‘‘उनकी दाढ़ी और मुस्लिम पहचान’’ के कारण हमला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी