लाइव न्यूज़ :

निलंबित भाजपा नेता के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:30 IST

Open in App

पटना, 23 दिसंबर पटना उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक याचिका दायर कर भाजपा के निलंबित नेता गजेंद्र झा के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि झा ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माझी की ब्राह्मणों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

गया निवासी याचिकाकर्ता शहजादा कमर खान ने अपनी याचिका में कहा कि झा द्वारा जारी किया गया बयान सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसा भड़काने के बराबर है जिससे उनकी जान को खतरा है।

याचिकाकर्ता के वकील नजीब अहमद ने कहा कि इस तरह के बयान देने के लिए झा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

हालांकि मांझी के खिलाफ टिप्पणी के लिए झा को तुरंत भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

मांझी ने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब