लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम वाले दिन बंगाल में हिंसा, ममता बनर्जी ने लोगों से की ये खास अपील

By भाषा | Updated: May 3, 2021 16:16 IST

इन घटनाओं को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के डीजीपी को समन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के लोगों से शांति की अपील की।ममता बनर्जी ने कहा- हम जानते हैं कि बीजेपी और केन्द्रीय बलों ने हमें काफी परेशान किया है। हुबली के आरामबाग के पास स्थित बीजेपी ऑफिस को सोमवार की शाम आग के हवाले कर दिया।

हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से बधाई संदेश पर कहा कि यह पहली बार है, जब किसी प्रधानमंत्री ने फोन नहीं किया है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम के नतीजों को कैसे पलटा? हमलोग अदालत जायेंगे। नंदीग्राम के निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनर्मतगणना का आदेश उनके जीवन को खतरे में डाल सकता है, ममता बनर्जी ने कहा कि शाम सात बजे राज्यपाल से मिलूंगी, पार्टी शाम में शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला करेगी । 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी की छवि एक ऐसे सैनिक और कमांडर के रूप में बनी है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा की चुनावी युद्ध मशीन को भी हरा दिया। तीसरी बार की यह जीत न सिर्फ राज्य में बनर्जी की स्थिति को और मजबूत करेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में भी मदद करेगी। 

बनर्जी ने एक दशक से अधिक पहले सिंगूर और नंदीग्राम में सड़कों पर हजारों किसानों का नेतृत्व करने से लेकर आठ साल तक राज्य में बिना किसी चुनौती के शासन किया। आठ साल के बाद उनके शासन को 2019 में तब चुनौती मिली जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में 18 सीटों पर अपना परचम फहरा दिया। बनर्जी (66) ने अपनी राजनीतिक यात्रा को तब तीव्र धार प्रदान की जब उन्होंने 2007-08 में नंदीग्राम और सिंगूर में नाराज लोगों का नेतृत्व करते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ राजनीतिक युद्ध का शंखनाद कर दिया। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?