लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में 200 रुपये के लिए व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:30 IST

Open in App

अलीगढ़, 29 नवंबर अलीगढ़ शहर के सिविल लाइन्स बाजार इलाके में भीड़-भाड़ वाले बाजार में आरोपी ने कथित तौर पर 200 रुपये नहीं देने पर 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों का पिता अंसार अहमद सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के शमशाद बाजार में पंचर बनाने की दुकान चलाता था और शनिवार को आसिफ नामक आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार ने संवाददातओं को बताया कि आरोपी नशे का आदी है और घटना को अंजाम देने के बाद भागने में कामयाब रहा।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को आसिफ मोटरसाइकिल मांगने अहमद की दुकान पर आया था, लेकिन अहमद ने उसे मना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आसिफ दोबारा अहमद की दुकान पर आया, 200 रुपये मांगे, जिसे पीड़ित ने देने से मना कर दिया, इसके बाद आसिफ ने जेब से तमंचा निकाला और अहमद के सिर में गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आसिफ वहां खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम