लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जेल में बंद मध्यप्रदेश का व्यक्ति अगले सप्ताह स्वदेश लौटेगा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:59 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनजाने में पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रवेश करने के बाद वहां की जेल में लंबे समय तक बंद रहा 57 वर्षीय व्यक्ति रिहा होकर अगले सप्ताह अपने घर वापस लौटेगा। सागर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 46 किलोमीटर दूर गौरझामर थाना क्षेत्र के घोसी पट्टी गांव का निवासी प्रहलाद सिंह को 30 अगस्त को वाघा सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति 30 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था और जनवरी 2014 में मध्यप्रदेश सरकार को यह पता चला कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2014 में प्रहलाद को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए पहचान और पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की थी। एसपी ने कहा कि शुक्रवार को सूचना मिली है कि पाकिस्तान प्रहलाद को भारत को सौंप देगा। पुलिस का एक दल और उसका परिवार उसे वापस लाने के लिए अमृतसर रवाना हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि अभी फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि प्रहलाद कब और कैसे पाकिस्तान पहुंचा। इस बीच, गौरझामर पुलिस थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रहलाद के परिवार ने दावा किया कि वह मानसिक तौर पर कमजोर था और वर्ष 2014 में एक टेलीविजन कार्यक्रम में उसका चेहरा पहचाने जाने के बाद उन्हें पता चला कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर