लाइव न्यूज़ :

'कॉमरेड', 'लाल सलाम', 'इंकलाब जिंदाबाद' और व्लादीमिर लेनिन से लदा असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल का फेसबुक पेज

By गुणातीत ओझा | Updated: June 8, 2020 17:50 IST

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले दिनों एनआईए ने गोगोई और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस आरोपपत्र में कहा गया था कि ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन से जाहिर होता है कि राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में वे सभी संलिप्त रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान नेता और कार्यकर्ता अखिल गोगोई के खिलाफ एनआईए द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन वाले अभिवादन और अन्य आरोपों को लेकर गोगोई पर देशद्रोह और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

गुवाहाटी। किसान नेता और कार्यकर्ता अखिल गोगोई के खिलाफ एनआईए द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन वाले अभिवादन और अन्य आरोपों को लेकर गोगोई पर देशद्रोह और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। इसी के बाद सोनोवाल के खिलाफ इस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। पिछले दिनों एनआईए ने गोगोई और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इस आरोपपत्र में कहा गया था कि ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ के संबोधन से जाहिर होता है कि राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में वे सभी संलिप्त रहे हैं। इसके बाद सोनोवाल को भी लोग ‘कॉमरेड’ और ‘लाल सलाम’ से संबोधित कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चार जून से ही आलोचना शुरू हुयी थी और पिछले दो-तीन दिनों में यह और जोर पकड़ चुका है। उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर ‘कॉमरेड’, ‘लाल सलाम’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और व्लादीमिर लेनिन जैसे कम्युनिस्ट विचारकों का संदर्भ दिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 29 मई को गोगोई और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। पिछले साल दिसंबर में असम में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए देशद्रोह और आतंकी गतिविधियों के आरोप लगाए गए।

कम्युनिस्ट घोषणापत्र, मार्क्स, माओ के जीवन का जिक्र करने तथा दोस्तों को कॉमरेड कहकर लाल सलाम के अभिवादन को आधार बनाते हुए एनआईए ने सभी पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के साथ जुड़ाव होने का आरोप लगाया है। आरोपपत्र की विषयवस्तु सार्वजनिक होने के बाद सोनोवाल के फेसबुक पेज पर तरह -तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। सोनोवाल के पास गृह विभाग का भी प्रभार है । अधिकतर टिप्पणी ‘‘कॉमरेड, लाल सलाम’’ तक ही सीमित है,लेकिन कई ने कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘लाल सलाम, लाल सलाम होता है। अगर लाल सलाम अपराध है तो आप सबसे पहले देशभक्त भगत सिंह को पकड़ो।’’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘लाल सलाम, प्रिय कॉमरेड, लेनिन जिंदाबाद। एनआईए का स्वागत है।’’

कुछ लोगों ने रूस में अक्टूबर क्रांति के बाद भाषण देते लेनिन के मीम और वीडियो भी पोस्ट किए हैं । एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘कॉमरेड लाल सलाम, जब मैं गरीबों को भोजन देता हूं तो वे मुझे संत कहते हैं । जब मैं पूछता हूं कि गरीबों के पास खाना क्यों नहीं है तो मुझे वामपंथी कहते हैं।’’ एक यूजर ने लिखा ‘‘रूसी क्रांति महान है । लेकिन महान कॉमरेड हैं। लाल सलाम।’’ ऐसे तो देश भर के लोगों ने प्रतिक्रिया दी है लेकिन वामपंथी शासन वाले केरल से भी कई लोगों ने इस पर टिप्पणी की है । केरल के एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘‘हम मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हैं । भारत के आजादी के आंदोलन के बारे में आपको पता भी है...हमने स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन किया लेकिन आरएसएस भाजपा ने गोरों का साथ दिया।’’

टॅग्स :असमफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत