लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गांव के लोगों ने लॉकडाउन में पुरानी बावड़ी को कर दिया साफ

By भाषा | Updated: February 9, 2021 11:17 IST

Open in App

औरंगाबाद, नौ फरवरी महाराष्ट्र के एक गांव के निवासियों ने लॉकडाउन की अवधि का इस्तेमाल पुरानी बावड़ी को साफ करने और उसके जलस्तर को बढ़ाने के लिए किया। अब स्थानीय निवासी इस बावड़ी के पानी का उपयोग गैर पेय उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं।

स्थानीय पंचायत के एक अधिकारी ने बताया कि अगर पानी जांच में सही पाया गया तो इसका इस्तेमाल पीने के लिए भी किया जाएगा।

स्थानीय ग्राम सेवक दत्तात्रय पडघन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि परभणी जिले के रायपुर गांव में एक मंदिर के पास स्थित 40 फुट गहरी बावड़ी लंबे समय से उपयोग में नहीं ली जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान, कुछ गांववासी साथ आए और पिछले साल अप्रैल में इसे साफ करने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया, '' करीब डेढ़ महीने बाद, यह पूरी तरह से साफ हो गई और बावड़ी के अंदर से बालू और मलबा निकालने के बाद, जलस्तर अब करीब 20 फुट पर आ गया है। ''

रायपुर गांव के पूर्व सरपंच गुलाब गडेकर ने बताया कि बावड़ी में से बड़े पत्थर और अन्य मलबा निकालने के वास्ते क्रेन की सेवा लेने के लिए ग्रामीणों ने 30,000 रुपये से अधिक का योगदान दिया है।

बावड़ी के पास एक हॉल स्थित है और बारिश में उसकी छत पर पानी जमा होता है।

पडघन ने कहा कि ग्रामीणों की योजना अगले मानसून से वर्षा जल संचय करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी