लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बसे बिहार के लोग विकास के लिए वोट करेंगे : मनोज तिवारी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का समर्थन करने की तेजस्वी यादव की अपील को अनसुना करेंगे और राज्य के ‘‘विकास’’ के लिए वोट करेंगे।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी बिहार से हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नेताओं को बिहार और अन्य राज्य के लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।

तिवारी ने कहा, ‘‘तेजस्वी को बिहार चुनाव से सीख लेनी चाहिए, जहां लोगों ने अपनी विकास की आकांक्षाओं के लिए भाजपा और जदयू के समर्थन में वोट किया। पश्चिम बंगाल में रह रहे बिहार के लोगों से तृणमूल का समर्थन करने की उनकी (तेजस्वी की) अपील बेकार जाएगी क्योंकि वे भाजपा और विकास के लिए वोट करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टियों के बीच एकजुटता लाने के मकसद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और राज्य में बसे बिहार के लोगों से सत्तारूढ़ तृणमूल के समर्थन में वोट करने की अपील की।

यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़ने से रोकना है।

हालांकि उन्होंने तृणमूल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि आगामी चुनाव ‘‘विचारधारा और मूल्यों’’ को बचाने के लिए लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का रुख ममता जी को पूरा समर्थन देना है।’’

ऐसी संभावना है कि दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लोकप्रिय भोजपुरी गायक एवं अभिनेता तिवारी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे।

राज्य में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव आठ चरणों में 27 मार्च से शुरू होगा और मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं