लाइव न्यूज़ :

India@75: स्वतंत्रता दिवस पर गरीबी और महंगाई को लेकर मायावती ने कही बड़ी बात, सरकार को दी यह सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 11:57 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके बोलते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार को सलाह दी है। उन्होंने कहा है, “संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की देशभक्ति की महान सोच एवं समझ के मुताबिक भारतीय बनें, जिसमें किसी भी मिलावट, बनावट और दिखावट की गुंजाइश न हो। इससे देश खुद आगे बढ़ता नजर आएगा।”

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अगर देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी नहीं होती तो यह जश्न और भी बड़ा होता। मायावती ने सरकार से सांप्रदायिकता के जहर, द्वेष की राजनीति और भ्रष्टाचार को त्याग करने की सलाह दी है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मौका अपार खुशी का जरूर है, लेकिन अगर देश की जनता महंगाई और गरीबी से त्रस्‍त नहीं होती तो आजादी के जश्न में चार चांद लग जाता। 

स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोली मायावती

स्वतंत्रता दिवस पर बोलते हुए बसपा मुख्यालय से जारी बयान में मायावती ने कहा, “भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अपार खुशी का मौका जरूर है, लेकिन अगर देश की 125 करोड़ आबादी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं से मुक्त होती तो इसके जश्‍न में चार चांद लग जाता।” 

मायावती ने सरकार से की यह अपील 

सरकार से इन मुद्दों पर ध्‍यान देने की अपील करते हुए मायावती ने कहा कि ऐसे मौकों पर खर्चीला प्रचार करने की नहीं, बल्कि जातिवाद व सांप्रदायिकता के जहर, द्वेष की राजनीति और भ्रष्टाचार को त्याग कर सही नीयत व नीति से काम करने का प्रण लेने की जरूरत है। 

 बाबा साहब आंबेडकर की बात करते हुए मायावती ने कही यह बात 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, “संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की देशभक्ति की महान सोच एवं समझ के मुताबिक भारतीय बनें, जिसमें किसी भी मिलावट, बनावट और दिखावट की गुंजाइश न हो। इससे देश खुद आगे बढ़ता नजर आएगा।” 

मामले में बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत के करोड़ों नागरिकों के जनहित, जनकल्‍याण, सुख, शांति, समृद्धि व सुरक्षा के प्रति सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी भी बहुत विशेष और विशाल है, जिस पर खरा उतरने के कर्तव्य या उत्तरदायित्व से किसी भी बहाने से भागा नहीं जा सकता। 

 

टॅग्स :मायावतीआजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगामुद्रास्फीतिबेरोजगारीउत्तर प्रदेशBJPबीएसपीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?