लाइव न्यूज़ :

ईडी के आरोप पत्र में नामजद लोग हमारे सदस्य नहीं: पीएफआई ने कहा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर किए गए आरोप पत्र में नामजद लोग उसके सदस्य नहीं हैं।

धन शोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत ईडी द्वारा बुधवार को एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।

ईडी ने कहा था कि उसने शिकायत में पीएफआई और उसकी छात्र इकाई कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के पांच सदस्यों को नामजद किया था और अदालत ने आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद आरोपियों को 18 मार्च को प्रस्तुत होने के लिए समन जारी किया था।

पीएफआई महासचिव अनीस अहमद ने एक वक्तव्य में दावा किया, “किसी अन्य संगठन के पदाधिकारियों को पॉपुलर फ्रंट का सदस्य बताया जा रहा है। यह कोई अनजाने में की गई गलती नहीं है।”

वक्तव्य में कहा गया, “पारदर्शी तरीके से जांच करने की बजाय ईडी, पॉपुलर फ्रंट को बदनाम करने में लगी है और हाथरस में ‘जातीय हिंसा भड़काने’ जैसे काल्पनिक और राजनीति से प्रेरित मामलों की जांच हो रही है।”

ईडी ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि आरोप पत्र में नामजद लोग, हाथरस की घटना के बाद सांप्रदायिक दंगे भड़काना, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और आतंक फैलाना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद