उत्तर प्रदेश में लोगों को मिली सर्दी से राहत

By भाषा | Published: February 9, 2021 07:41 PM2021-02-09T19:41:53+5:302021-02-09T19:41:53+5:30

People get relief from cold in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में लोगों को मिली सर्दी से राहत

उत्तर प्रदेश में लोगों को मिली सर्दी से राहत

लखनऊ, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से खासी राहत मिली है।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अयोध्या तथा बरेली मंडलों में रात के तापमान में काफी इजाफा दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा तथा मेरठ मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बाकी मंडलों में यह सामान्य रहा।

इस अवधि में बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है जबकि कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People get relief from cold in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे