लाइव न्यूज़ :

पवार ने राकांपा नेताओं से मुलाकात की, कहा कि सरकार की योजनाएं नहीं रूकनी चाहिए

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए महाराष्ट्र को सतर्क रहना होगा, लेकिन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किए जाने से नहीं रोका जाना चाहिए।

पवार ने यहां पार्टी के अपने मंत्रियों से मुलाकात की। उनकी पार्टी राज्य में शिवसेना नीत एमवीए सरकार में शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य को सतर्क रहना होना लेकिन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जारी रहनी चाहिए।’’

उन्होंने उपमुख्यमंत्री और अपने भतीजे अजित पवार द्वारा पिछले हफ्ते पेश बजट पर संतोष जाहिर किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख ने कहा कि सरकार को वित्त प्रबंधन में काफी संभलकर चलना पड़ा तभी संतुलन बना रहा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद पवार ने राकांपा के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल और अजित पवार के साथ विचार-विमर्श किया।

इससे पहले पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?