लाइव न्यूज़ :

उदयपुर हत्याकांड को लेकर पवन खेड़ा ने केंद्र से किया सवाल, पूछा- क्या इसे छिपाने के लिए दिए गए NIA जांच के आदेश?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 12:57 IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब केंद्र ने एनआईए जांच का आदेश दिया, तो हमने इसका स्वागत किया। हमारे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) ने एनआईए को सहायता का आश्वासन दिया। लेकिन अब हम यह सवाल उठा रहे हैं: क्या केंद्र ने रियाज कटारी के बारे में इन सूचनाओं को छिपाने के लिए जल्दबाजी में एनआईए जांच का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद रियाज अटारी दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों में से एक है, जिसका सिर कलम किया गया था।अमित मालवीय ने अटारी के बीजेपी लिंक के दावों को फर्जी बताया और इसे खारिज करते हुए ट्वीट किया।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को उदयपुर हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपे जाने पर केंद्र से सवाल किया। आरोपी रियाज अटारी और एक भाजपा नेता के बीच संबंध होने का दावा करने वाली कुछ मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमने उन दावों पर अपना शोध किया और हमें राजस्थान के भाजपा नेताओं के पुराने फेसबुक पोस्ट मिले जिनमें रियाज अटारी को 'बीजेपी कार्यकर्ता' के रूप में उल्लेख किया गया था।"

खेड़ा ने कहा, "इससे ज्यादा स्पष्ट क्या हो सकता है? रियाज अटारी बीजेपी नेताओं के कार्यक्रमों में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने उन्हें 'भाई' कहा। इस देश में क्या हो रहा है? कल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गंभीर टिप्पणियां कीं, जिन्हें उदयपुर मामले में ताजा खुलासे के आलोक में फिर से देखा जाना चाहिए। कौन हैं नूपुर शर्मा? उनकी पहचान पार्टी ने स्थापित की है। उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता के रूप में वे टिप्पणियां कीं और 10 दिनों के बाद भी पद पर बनी रहीं। तो अगर सुप्रीम कोर्ट नूपुर शर्मा के खिलाफ कुछ टिप्पणी करता है, तो वह टिप्पणियां भाजपा के लिए हैं।"

अपनी बात को जारी रखते हुए पवन खेड़ा ने कहा, "जब केंद्र ने एनआईए जांच का आदेश दिया, तो हमने इसका स्वागत किया। हमारे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) ने एनआईए को सहायता का आश्वासन दिया। लेकिन अब हम यह सवाल उठा रहे हैं: क्या केंद्र ने रियाज कटारी के बारे में इन सूचनाओं को छिपाने के लिए जल्दबाजी में एनआईए जांच का आदेश दिया था।" मोहम्मद रियाज अटारी हिंदू दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों में से एक है, जिसका सिर कलम किया गया था और उसका वीडियो ऑनलाइन जारी किया गया था।

रियाज अटारी और गौस मुहम्मद ने हत्या की जिम्मेदारी ली, जो उन्होंने कहा कि इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए था। बता दें कि कन्हैया ने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। भाजपा ने पहले ही आरोपों का जवाब दिया है और कहा है कि हत्यारों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जैसे लिट्टे के हत्यारों ने राजीव गांधी को मारने के लिए कांग्रेस में प्रवेश करने का प्रयास किया था। अमित मालवीय ने अटारी के बीजेपी लिंक के दावों को फर्जी बताया और इसे खारिज करते हुए ट्वीट किया।

मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उदयपुर के हत्यारे भाजपा के सदस्य नहीं थे। उनकी घुसपैठ की कोशिश लिट्टे के हत्यारे के राजीव गांधी को मारने के लिए कांग्रेस में घुसने की कोशिश की तरह थी। कांग्रेस को आतंक और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए।"

टॅग्स :Pawan Kheraराजस्थानउदयपुरएनआईएNIABJPCentre
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?