लाइव न्यूज़ :

गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:07 IST

Open in App

जयपुर, सात फरवरी राजस्थान के भरतपुर जिले में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की । घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि घटना भरतपुर जिले के मल्लाह पुल पर चार फरवरी को उस समय घटित हुई जब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र कुमार खोत धौलपुर जिले में जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार अधिकारी सिविल ड्रेस में थे और वो अपने वाहन से लघुशंका के लिये उतरे थे। उसी दौरान गश्त करने वाले एक दल ने अधिकारी द्वारा अपना पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उनके साथ विवाद के बाद मारपीट की।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया ‘‘घटना के एक दिन बाद संबंधित अधिकारी ने सात पेज की शिकायत दी थी। चूकिं मामला भरतपुर का है इसलिये मामले की जांच करौली जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी घटना पर ट्वीट के जरिये कहा कि राजस्थान की पुलिस जितनी सख्ती ईमानदार अफसरों व प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिखा रही है,यदि उतनी ही सख्ती बदमाशों पर दिखाए तो राज्य में अपराध पर नियंत्रण लग जाए।

उन्होंने साथ ही मांग की कि धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को पीटने का मामला सिर्फ जांच तक सीमित ना रहे, बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कडी कार्रवाई हो।’’

राजस्थान के चिकित्सा राज्य मंत्री और भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग ने भी कहा कि ऐसी घटनाएं घटित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। यह जानने की जरूरत है कि घटना के लिये कौन जिम्मेदार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो