लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने पूर्वी भारत की सबसे बड़ी ईसीएमओ सुविधा का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:33 IST

Open in App

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कटक में पूर्वी भारत की सबसे बड़ी ईसीएमओ सुविधा का उद्घाटन किया, जहां कोविड-19 के गंभीर मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। इस इकाई में नौ ईसीएमओ (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेशन) मशीन लगायी गयी हैं। इसकी स्थापना एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गयी है। पटनायक ने इस मौके पर कहा कि ओडिशा के मरीजों को अब ईसीएमओ इलाज के लिए दूसरे राज्यों में ले जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "हालांकि यह एक महंगा इलाज है, लेकिन ओडिशा के लोगों को यह सेवा मुफ्त मिलेगी। राज्य सरकार पूरा खर्च वहन करेगी।"उन्होंने कहा कि कटक में स्थापित ईसीएमओ सुविधा पूर्वी भारत में इस तरह की सबसे बड़ी सुविधा है क्योंकि कहीं भी एक स्थान पर नौ ईसीएमओ मशीन उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा, "महामारी की दूसरी लहर बहुत दुखद थी। लॉकडाउन प्रतिबंधों में भले ही ढील दी गई है लेकिन महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिक सतर्क रहना होगा।’’ पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आशंका जतायी है कि संभावित तीसरी लहर में अधिक बच्चे संक्रमित होंगे। उन्होंने कहा, "अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए, हमें कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है। मैं लोगों से मास्क पहनने, हाथों की नियमित सफाई करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करता हूं। सुरक्षित रहें और बच्चों को भी सुरक्षित रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारतVice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos