लाइव न्यूज़ :

पटनाः 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक से पहले कांग्रेस को लगा झटका, प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा बाय-बाय

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2023 16:11 IST

बिहारः नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के आगे आत्‍मसमर्पण कर दिया, जबकि सीएम ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।जिंदगी भर कांग्रेस का विरोध किया।हमारे जैसा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विपक्षी एकता को लेकर की जा रही पहल से पहले झटका पर झटका लगता जा रहा है। 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे देते वक्त उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार के आगे आत्‍मसमर्पण कर दिया, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया है। कुंतल कृष्ण ने कहा कि बिहार में जब हम कांग्रेस में आए तो पार्टी विपक्ष में थी।

हमे लगा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो कुछ कर पाएंगे। लेकिन जब हम सत्ता में आए तो भी वही कारण हमें साथ में नजर आया। जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस का विरोध किया, वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेता बन बैठे। वैसे लोग हमारे नेतृत्व करने की बात करने लगे, जिन्होंने जिंदगी भर कांग्रेस का विरोध किया और ये बात हमारे जैसा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

इसके साथ ही कुंतल कृष्ण ने कहा कि वे किसी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा कर रहे हैं बल्कि उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी सहूलियत के हिसाब से सियासत की। हमेशा उनलोगों ने कांग्रेस का विरोध किया और जब जरूरत पड़ी तो कांग्रेस के साथ आकर खड़े हो गये। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नेता कांग्रेस का ही हो सकता है।

टॅग्स :कांग्रेसबिहारपटनानीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया