लाइव न्यूज़ :

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर कोई फैसला नहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2023 20:17 IST

पटना से लौटने के बाद एमके स्टालिन ने यहां कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया था कि दलों को भाजपा को हराने के अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रभाव रखने वाली पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन बनाने का सुझाव दिया।अगर ऐसा संभव नहीं होता है, तो सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बननी चाहिए।

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक में प्रधानमंत्री पद के साझा उम्मीदवार को लेकर फैसला नहीं हुआ, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में भाग लेने वाले सभी दलों का स्पष्ट मत था कि भाजपा को दोबारा जीतने का मौका नहीं देना चाहिए। पटना से लौटने के बाद स्टालिन ने यहां कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया था कि दलों को भाजपा को हराने के अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहना चाहिए।’’

स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्य में प्रभाव रखने वाली पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन बनाने का सुझाव दिया और अगर ऐसा संभव नहीं होता है, तो सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चुनाव के बाद कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए, बल्कि एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बननी चाहिए और जहां आवश्यक हो, साझा उम्मीदवार उतारे जाने चाहिए।

टॅग्स :एमके स्टालिनतमिलनाडुBJPडीएमकेनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब