लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने 35 रुपये किलो बेचा प्याज, कतारों में खड़े नजर आए लोग, कहा- सरकार को NRC की बजाय प्याज पर लाना चाहिए बिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 5, 2019 19:51 IST

पप्पू यादव ने पटना में गुरुवार को आम नागरिकों को सात क्विंटल प्याज 35 रुपये की दर से बेचा है। इस दौरान लोगों की कतारें नजर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है। पप्पू यादव ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और सात क्विंटल प्याज को 35 रुपये के दाम में बेचा है।

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है। बाजारों में प्याज की कीमते 100 रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं, जिसकी वजह से आम आदमी की थाली से प्याज दूर हो गया है। इस बीच जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और सात क्विंटल प्याज को 35 रुपये के दाम में बेचा है।

समाचार एजेंसी एनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पप्पू यादव ने पटना में गुरुवार को आम नागरिकों को सात क्विंटल प्याज 35 रुपये की दर से बेचा है। इस दौरान लोगों की कतारें नजर आई है। पप्पू यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि एनआरसी पर बिल लाया जा रहा है, प्याज पर बिल लाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आज 700 किलो प्याज बेचने के लिए लाया हूं। बता दें, गुरुवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने देश में प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि वह कालाबाजारियों पर लगाम लगाने के लिए राज्यों को परामर्श जारी करे। उन्होंने कहा कि प्याज जैसी उपभोक्ता खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि गंभीर विषय है। अचानक से प्याज की कीमतों में इतनी वृद्धि दर्ज की गई है कि आम लोगों सहित उपभोक्ताओं पर बोझ काफी बढ़ गया है। 

तृणमूल सदस्य ने कहा कि नवंबर माह में प्याज की कीमतों में 61.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और केंद्र सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल रही। समय पर अगर कदम उठाये गए होते, तब ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न होती।

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने प्याज के बढ़ते दामों को लेकर विजय चौक पर संसद के बाहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। तहसीन जब विजय चौक पर मीडिया पार्किंग में प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें जंतर-मंतर ले गए। इसके बाद तहसीन वहां से चले गए। 

केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि सरकार ने प्याज के बढ़ते दामों पर काबू पाने के लिये कई कदम उठाए हैं।  

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ