लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट ने जारी किया समन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2023 17:35 IST

इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है। यह मामला नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है।

Open in App

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। गुजरात में उनके खिलाफ जारी मुकदमे के बीच पटना सिविल कोर्ट ने भी उनको समन जारी किया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है। यह मामला नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पटना हाईकोर्ट के एक वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में एक परिवाद दायर किया था।

यह मामला पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने से जुड़ा हुआ है। पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण कुमार वर्मा ने सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया था।

इसके बाद अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को की जानी है। केजरीवाल के खिलाफ दायर परिवाद पर निचली अदालत ने आईपीसी की धारा- 332, 500 तथा 505 के तहत संज्ञान लिया संज्ञान लिया तथा समन जारी करने का निर्देश दिया।

इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री को अनपढ़ कहे जाने से उनके करोड़ों प्रशंसक आहत हुए हैं।

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उल्लेखनीय है कि बीते 19 मई को केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी को अनपढ़ कहा था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपटनाकोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण