लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर फिर बड़ी मुसीबत में, PM मोदी पर की गई इस टिप्पणी पर कोर्ट ने लिया संज्ञान में

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 16, 2018 15:26 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शशि थरूर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'बिच्छू' वाली टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर की गई टिप्पणी पर को लेकर हुई आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया है। थरूर के खिलाफ मानहानि का मामला दिल्ली के बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने दायर किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शशि थरूर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'बिच्छू' वाली टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया। अदालत ने इस संबंध में शिकायतकर्ता यानि बीजेपी नेता राजीव बब्बर के बयान की रिकॉर्डिंग के लिए 22 दिसंबर की तारीख को तय किया है।

दरअसल, बब्बर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि थरूर ने दुर्भावनापूर्ण ढंग से यह बयान दिया जिससे न केवल हिंदू देवता का अनादर हुआ है बल्कि यह अपमानजनक भी है। थरूर के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वकील नीरज के जरिए दायर शिकायत में बयान को असहनीय दुर्व्यवहार और लाखों लोगों की आस्था का पूरी तरह अपमान बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि शशि थरूर ने प्रधानमंत्री को लेकर कहा था कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के एक सूत्र ने एक पत्रकार को कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं जिसे आप अपने हाथ से न तो हटा सकते हो और न ही चप्पल से मार सकते हो। थरूर ने यह बयान बेंगलुरु में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में दिया था।

उनके इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई थी और बीजेपी ने प्रधानमंत्री के ऊपर इस टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा मचाया। साथ ही साथ भगवान शिव का भी अपमान बताया था। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह