लाइव न्यूज़ :

पटेल बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

By भाषा | Updated: July 7, 2021 13:23 IST

Open in App

भोपाल, सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं गुजरात के पूर्व मंत्री मंगू भाई पटेल बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि नवनियुक्त राज्यपाल बृहस्पतिवार को लगभग 11.30 बजे शपथ लेगें।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दक्षिण गुजरात के नवसारी के मूल निवासी और भाजपा के जाने-माने आदिवासी नेता मंगू भाई पटेल (77) को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले साल जून माह से मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।

पटेल गुजरात में छह बार विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पटेल गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वर्ष 1982 में आदिवासी नेता ने नवसारी में नगर पालिका के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पटेल नवसारी से पांच दफा और एक बार गंडेवी विधानसभा सीट से निर्वाचित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर