लाइव न्यूज़ :

पतंजलि ने 'कोरोना किट' नामक किसी भी दवा के उत्पादन के दावे से किया इनकार, कहा- नहीं किया कानून उल्लंघन

By भाषा | Updated: June 30, 2020 21:17 IST

पतंजलि ने कहा कि उसने कोरोनिल बनाने में किसी कानून को नहीं तोड़ा है। इसके साथ ही पतंजलि ने कोरोना जैसे घातक वायरस के खिलाफ उपचार के रूप में अपने दवा को प्रचारित करने से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरु रामदेव की कंपनी ने कहा, “हमने मीडिया के समक्ष दवा के सफल परीक्षण को केवल प्रमोट किया है।”पतंजलि ने कहा कि सरकारी नोटिस मीडिया द्वारा तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का परिणाम था। अधिकारी वाई एस रावत ने बताया कि सोमवार को जवाब मिलने के बाद एक औषधि निरीक्षक को कंपनी में भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया जहां उसे कोई कोरोना किट नहीं मिली।

देहरादून: कोरोनिल दवाई के निर्माण पर जारी नोटिस के जवाब में योगगुरू बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी ने इस प्रक्रिया में किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया । कंपनी ने 'कोरोना किट' नामक किसी भी दवा का उत्पादन करने और उसे घातक वायरस के खिलाफ उपचार के रूप में प्रचारित करने से भी इनकार किया है।

कंपनी ने कहा कि उसने केवल दिव्य श्वासरी वटी, दिव्य कोरोनिल टैबलेट और दिव्य अणुतेल नाम की दवाइयों को एक पैकेजिंग कार्टन में पैक किया था ताकि उन्हें आसानी से बाहर भेजा जा सके। नोटिस के जवाब में फर्म ने यह भी कहा है कि उसने कोरोना किट नामक किसी भी किट को व्यावसायिक रूप से नहीं बेचा है और न ही इसे कोरोना के खिलाफ उपचार के रूप में प्रचारित किया है।

योग गुरु की कंपनी ने कहा, “हमने मीडिया के समक्ष दवा के सफल परीक्षण को केवल प्रमोट किया है।” जवाब में यह भी कहा गया है कि नोटिस मीडिया द्वारा तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का परिणाम था। जवाब में इस बात पर जोर दिया गया है कि उसने किसी नियम या कानून का उल्लंघन नहीं किया और इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता।

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विभाग ने कहा कि वह पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की एक शाखा दिव्य फार्मेसी द्वारा भेजे गए इस उत्तर का अध्ययन कर रहा है । उत्तराखंड आयुर्वेदिक विभाग के लाइसेंसिंग अधिकारी वाई एस रावत ने बताया कि सोमवार को जवाब मिलने के बाद एक औषधि निरीक्षक को कंपनी में भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया जहां उसे कोई कोरोना किट नहीं मिली।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह जवाब से संतुष्ट हैं, रावत ने कहा, “हर किसी ने योग गुरु को उत्पाद को कोरोना के लिए इलाज के रूप में दावा करते देखा है और उत्तर की अभी और जांच करने की आवश्यकता है।” पिछले मंगलवार 23 जून को बाबा रामदेव ने कोरोनिल नामक दवा लांच की थी जिस पर उत्तराखंड आयुष विभाग ने पतंजलि को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस संबंध में जवाब मांगा था ।  

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलि आयुर्वेदकोरोना वायरसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप