लाइव न्यूज़ :

Patanjali-Baba Ramdev Medical Ads: योग गुरु रामदेव के वकील ने हाथ जोड़कर कहा- हमें माफी दीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की खिंचाई की और कहा-आंखें बंद करके बैठे हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2024 12:04 IST

Patanjali Advertisement Case: पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को आज अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दायर की थी। 10 अप्रैल को सुनवाई की अगली तारीख पर उसके समक्ष उपस्थित रहेंगे।आचार्य बालकृष्ण को अवमानना ​​की धमकी का सामना करना पड़ रहा है।

Patanjali Advertisement Case: पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेवसुप्रीम कोर्ट पहुंचे। शीर्ष अदालत ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों पर बाबा रामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें 2 अप्रैल को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया था। औषधीय उत्पादों के भ्रामक विज्ञापन देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को अवमानना ​​की धमकी का सामना करना पड़ रहा है। बालकृष्ण ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी थी और आश्वासन दिया था कि भविष्य में गलती नहीं दोहराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रामदेव, बालकृष्ण 10 अप्रैल को सुनवाई की अगली तारीख पर उसके समक्ष उपस्थित रहेंगे।

जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पिछले महीने पतंजलि द्वारा मांगी गई माफी को भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। योग गुरु के वकील ने हाथ जोड़कर अदालत से कहा कि हम माफी मांगना चाहते हैं और अदालत जो भी कहेगी उसके लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कार्रवाई नहीं करने के लिए केंद्र की खिंचाई की और कहा कि वे आंखें बंद करके बैठे हैं।

जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ सुबह 10.30 बजे मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों का पालन करने में विफल रहने के लिए रामदेव और बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव से कहा, "कार्रवाई के लिए तैयार रहें।" सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने पतंजलि द्वारा मांगी गई माफी को भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 

उच्चतम न्यायालय ने हलफनामे में पतंजलि के प्रबंध निदेशक के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि औषधि और प्रसाधन सामग्री (जादुई उपचार) अधिनियम पुराना है। शीर्ष अदालत ने कहा, ''हम आपकी माफी से खुश नहीं हैं।'' भ्रामक विज्ञापनों के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय ने रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक से कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि आपके पवित्र वचन के संबंध में हलफनामा दायर किया गया है। कभी-कभी चीजों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचना चाहिए। एलोपैथी में कोविड का कोई इलाज नहीं है तब सरकार ने अपनी आंखें बंद क्यों रखी।

टॅग्स :बाबा रामदेवसुप्रीम कोर्टHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी